Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

“मिशन शक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत थाना पुलिस की एसएचओ डॉ. शालिनी सिंह द्वारा उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के विषय में जागरूक किया गया। इस दौरान डॉ. शालिनी सिंह ने बालिकाओं को ‘अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श’ के बीच अंतर समझाया और उन्हें आत्मरक्षा के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया।
उन्होंने बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए आत्मनिर्भर बनने और किसी भी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में स्वयं की रक्षा करने के उपाय बताए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी (सीबीएसई बोर्ड) और उप-प्राचार्या श्रीमती रंजना यादव (यूपी बोर्ड) ने भी छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने बालिकाओं को जीवन में आत्मनिर्भरता और साहस के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।
इस कार्यक्रम में शिक्षकगण ममता गुप्ता, खुशबू प्रामाणिक, सतनाम कौर, ऋतु चौधरी, शंभवी मिश्रा आदि भी उपस्थित रहे।
यह आयोजन बालिकाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *