Spread the love

बशिष्ठ पाण्डेय

बस्ती – राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या मुस्लिम खातून के नेतृत्व में आज तंबाकू सेवन के हानिकारक प्रभाव के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई ।इस संदर्भ में विस्तार से जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य मुस्लिम खातून ने बताया कि लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है तथा इसके साथ ही साथ तंबाकू नियंत्रण से जुड़ी सूचनाओं को भी लोगों को बताया जा रहा है उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से लोगों को कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ रहा है इसलिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा समय-समय पर इस तरह की आयोजन किए जाते रहे हैं इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं छात्राएं भी उपस्थित रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *