Spread the love

कलवारी थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग अगौना बाजार में देर शाम  चार पहिया वाहन की ठोकर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलवारी भेजा गया। जहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया वहीं युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
अगौना बाजार में रात में  कलवारी की तरफ से आ रही चार पहिया वाहन ने कलावती देवी 55 वर्षीय पत्नी हीरालाल निवासी कलवारी मुस्तहकम विचऊपुर व अगौना निवासी अनूप जासवाल 38 वर्ष पुत्र जेपी जायसवाल घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी भेजा गया जहां डॉक्टरों ने कलावती देवी को मृत घोषित कर दिया। अनूप जायसवाल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *