बशिष्ठ पाण्डेय
आदर्श नगर पंचायत नगर कार्यालय पर नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने वहां उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश को आजाद कराने में महात्मा गांधी का सबसे ज्यादा योगदान रहा है।महात्मा गाँधी का जन्म एक सामान्य परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने असाधारण कार्यों एवं अहिंसावादी विचारों से पूरे विश्व की सोच बदल दी।आज़ादी एवं शांति की स्थापना ही उनके जीवन का एक मात्र लक्ष्य था।
कहा कि लाल बहादुर शास्त्री देश के प्रति समर्पण और सद्भाव उनकी अलग पहचान थी।शास्त्री जी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और देश को मजबूत नेतृत्व प्रदान किया।लाल बहादुर शास्त्री ने ही जय जवान जय किसान का नारा दिया था।
झंडारोहण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिशाषी अधिकारी श्रृष्टि सिंह,आशीष सिंह, सभासद गण के साथ ही कर्मचारी मौजूद रहे।
