Spread the love

बस्ती – आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार में स्वच्छता ही सेवा महाअभियान में 02 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार कार्यालय में नगर पंचायत रूधौली अध्यक्ष धीरसेन निषाद महोदय द्वारा झण्डारोहण किया गया। अध्यक्ष एवम् अधिशाषी अधिकारी सुश्री कीर्ति सिंह एवं सभासद गण द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवम लालबहादुर शास्त्री जी चित्र पर माल्यार्पण किया गया। और नगर पंचायत रूधौली कार्यालय परिसर में अध्यक्ष द्वारा श्रमदान देकर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया एवं नगर पंचायत रूधौली कार्यालय परिसर में सम्मान समारोह में स्वच्छ भारत मिशन ब्रान्ड एम्बेसडर सत्यदेव मिश्रा को स्वच्छता ही सेवा महाअभियान में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा सम्मानित किया गया एवम स्वच्छ सारथी क्लब दिलेश्वरी इन्टर कालेज पर कला प्रतियोगिता में शामिल बच्चों में प्रथम गायत्री द्वितीय कोमल तृतीय आशिक एवं अध्यापक गण एवं नगर पंचायत रूधौली बाजार के सफाई कर्मियों को सफाई मित्र समारोह में प्रशस्ति पत्र वितरण कर सम्मानित किया गया।। जिसमें सभी सभासदगण प्रतीक सिंह,पंकज सिंह, विनोद कुमार, श्यामबली, कर्मचारी विवेक पांडेय, प्रेमप्रकाश पटेल, अमरजीत निषाद संजीव द्विवेदी प्रेमसागर उमा पाण्डेय सीएम फेलो अमित, मोहन,रवि, राजेश,हरेंद्र, संजय आदि मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *